रेलवे जूनियर इंजीनियर भर्ती 2025 – 2570 पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 2570 जूनियर इंजीनियर, डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट, और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 अक्टूबर 2025 से शुरु करने का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस पोस्ट में वेतन, पात्रता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया और चयन प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करें।

भारत में रेलवे विभाग ने अक्टूबर 2025 में जूनियर इंजीनियर (JE) समेत कुल 2570 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। यह वेकेंसी देशभर के इंजीनियरिंग क्षेत्र के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 अक्टूबर से शुरू होकर 30 नवंबर 2025 तक चलेगी।

भर्ती के बारे में important जानकारियां

रेलवे जूनियर इंजीनियर भर्ती में शामिल पद:

  • जूनियर इंजीनियर (JE)
  • डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट (DMS)
  • केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA)
  • कुल पदों की संख्या: 2570

आवेदन के लिए योग्यता

  • तकनीकी डिप्लोमा या इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री आवश्यक है।
  • CMA के पद के लिए संबंधित विषयों में स्नातक डिग्री अनिवार्य है।
  • अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

चयन दो मुख्य चरणों में होगा:

प्रारंभिक परीक्षा (CBT 1)

सामान्य विज्ञान, गणित, तर्क क्षमता और सामान्य जागरूकता पर आधारित

मुख्य परीक्षा (CBT 2)

तकनीकी ज्ञान पर आधारित परीक्षा।

इसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल टेस्ट किए जाएंगे।

चयनित उम्मीदवारों को सरकार के वेतनमान के अनुसार 35,400 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। इसके अतिरिक्त अन्य भत्ते और सुविधाएं जैसे मिशनरी, यात्रा भत्ता, और स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध होंगे

आवेदन कैसे करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट http://rrbapply.gov.in पर आवेदन ऑनलाइन भरें।
  • आवेदन करते समय सभी दस्तावेज़ों को स्कैन करके रखें।
  • आवेदन पत्र ध्यान से भरें, एक बार जमा करने के बाद संशोधन संभव नहीं होगा।

सफलता के टिप्स

पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास करें।समय प्रबंधन और मॉक टेस्ट का नियमित अभ्यास करें।

तकनीकी और सामान्य ज्ञान दोनों क्षेत्रों में अच्छी पकड़ बनाएं।

  • परीक्षा की तैयारी के लिए रेलवे जे का सिलेबस और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास करें।

निष्कर्ष conclution

रेलवे जूनियर इंजीनियर भर्ती 2025 एक शानदार अवसर है उन सभी इंजीनियरिंग योग्यता वाले युवाओं के लिए जो स्थिर और सम्मानजनक सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। इस भर्ती में कुल 2570 पदों पर वेकेंसी है, जिसमें जूनियर इंजीनियर, डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और अंतिम तिथि 30 नवंबर 2025 है।यह भर्ती न केवल उम्मीदवारों को सरकारी सेवा में शामिल होने का मौका देती है, बल्कि उचित वेतन, प्रमोशन व अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराती है। भारतीय रेलवे में जूनियर इंजीनियर की नौकरी में तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ देश की सेवा करने का गौरव भी शामिल है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा की पूरी जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ें और समय पर आवेदन क


LASTED POST

RRB JE भर्ती 2025 के लिए 2570 पदों पर ऑनलाइन आवेदन
RRB JE भर्ती 2025 के लिए 2570 पदों पर online आवेदन